हमारी दृष्टि | Hamari Drishti

Category:

Written by Rajesh Sharma

📅 June 13, 2025

‘संस्कृति रक्षक संघ’ एक स्वतंत्र व निष्पक्ष संगठन है, जो कि भारतीय संस्कृति की रक्षा व प्रचार के लिए संकल्पबद्ध है । यह संगठन भारतीय संस्कृति के जीवनमूल्यों को एवं लुप्त हो रहीं पावन परम्पराओं को पुनर्स्थापित कर अध्यात्मिक राष्ट्रनिर्माण का कार्य कर रहा है तथा यह युवाओं में संस्कृतिप्रेम जगाने के कार्य को प्राथमिकता देता है ।

यह संगठन सभी संस्कृतिप्रेमी संगठनों व राष्ट्रप्रेमियों के साथ मिलकर चलने के लिए कटिबद्ध है । यह ऐसे सभी प्रयासों को तत्परता से करता है, जिनसे देशवासी अपने शास्त्रों, संतों, महापुरुषों एवं ऋषियों के बताये हुए मार्ग का तन-मन-धन से अनुसरण करते हुए उन्नत व सुसम्पन्न बनें ।

‘संस्कृति रक्षक संघ’ सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगे हुए सभी संगठनों का मित्र संगठन है, यहाँ तक कि विश्व कल्याण में संलग्न सभी देशों का भी सहयोगी है ।

किसी भी राष्ट्र का मूल आधार उसकी संस्कृति है । भारतीय संस्कृति विश्व मानव समाज को उन्नति के शिखर पर पहुँचाने में सक्षम है, परंतु भारत की वर्तमान पीढ़ी अपनी संस्कृति के प्रति या तो उदासीन हो गयी है या तो इसकी महत्ता और उपयोगिता समझ नहीं पा रही है । यही कारण है कि पूरे विश्व में विश्वगुरु की नाईं पूजा जानेवाला भारत आज ऐसे दिन देख रहा है ।

आज सबसे ज्यादा आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी अनमोल धरोहर इस वैदिक संस्कृति की रक्षा करने के लिए एकजुट हो जायें तथा अपनी संस्कृति के दिव्य संस्कारों को पुनः अपनायें, अपने जीवन में उतारें । अन्यथा जिस प्रकार सामाजिक जीवन में अशांति, उद्वेग, हताशा-निराशा, आत्महत्याएँ, लूट-खसोट आदि बुराइयाँ हम देख रहे हैं, उनसे हम सामाजिक तो क्या, व्यक्तिगत या कौटुम्बिक रूप से भी नहीं बच पायेंगे ।

क्याआप जानते हैं

आप अपनी भावी पीढ़ी को क्या देकर जायेंगे ?

आज से लगभग 200 वर्ष पूर्व कंधार देश (अफगानिस्तान) में, लगभग 100 वर्ष पूर्व कराची व लाहौर में तथा 50 वर्ष पूर्व भारत के श्रीनगर में वहाँ के लोग अपनी वैदिक संस्कृति के अनुसार पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन तथा जीवनयापन करते थे । लेकिन आज वहाँ ऐसा कुछ भी नहीं है । लगातार बढ़ती हुईं इस प्रकार की घटनाओं को देखकर आप खुद ही सोचें कि पचास साल बाद हमारी भावी पीढ़ी क्या भगवान की आरती, पूजा, भजन करने की स्थिति में बची रहेगी ? भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों, ऋषियों के दिव्य ज्ञान व राष्ट— को सुरक्षित रख पायेगी ?
तर्कशास्त्र तो कहता है नहीं, बिल्कुल नहीं ।
तो क्या हम अपनी भावी पीढ़ियों को निंदित, निर्लज्ज पाश्चात्य संस्कृति की ही धरोहर देकर जायेंगे ?
यदि नहीं, तो अपनी गहरी निद्रा से जागिये और इस चुनौति का सामना करने के लिए तैयार हो जाइये । अपनी भारतीय संस्कृति कायरता छोड़कर शूरता अपनाने का संदेश देती है । ‘संस्कृति रक्षक संघ’ आपको गहरी निद्रा से जगा रहा है, आपको अपनी भारतीय सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए उठना ही होगा !

वंदे मातरम् ! जय भारत ।

0 Comments

Related Articles

Bharatiy Sanskriti Kya Hai | भारतीय संस्कृति क्या है- 5

Bharatiy Sanskriti Kya Hai | भारतीय संस्कृति क्या है- 5

Bharatiy Sanskriti Kya Hai में भारत की महान संस्कृति के बारे में बताया गया है, विश्व के महान खोजकर्ता, दार्शनिका आदि के विचार यहाँ पढें। Bharatiy Sanskriti Kya Hai | What is Indian Culture- 5 खगोल विद्या की हिन्दू पद्धति अति प्राचीन है और जिससे मिश्र यूनान रोम और...

read more
Bharatiy Sanskriti- 4 | भारतीय संस्कृति, भाग- 4

Bharatiy Sanskriti- 4 | भारतीय संस्कृति, भाग- 4

Bharatiy Sanskriti- 4 | Indian Culture, Part- 4 Bharatiy Sanskriti- 4 में भारत की महान संस्कृति के बारे में बताया गया है, विश्व के महान खोजकर्ता, दार्शनिका आदि के विचार यहाँ पढें। वेदो की पवित्र भावनाओं को उपनिषद रूपी स्वाँसों ने सर्वत्र कैसे फैलाव दिया है । प्रत्येक...

read more
Bharatiy Sanskriti- 3 | भारतीय संस्कृति, भाग- 3

Bharatiy Sanskriti- 3 | भारतीय संस्कृति, भाग- 3

Bharatiy Sanskriti- 3 | Indian Culture, Part- 3 Bharatiy Sanskriti- 3 में भारत की महान संस्कृति के बारे में बताया गया है, विश्व के महान खोजकर्ता, दार्शनिका आदि के विचार यहाँ पढें। वास्तव में यह एक ध्यान देने योग्य परिस्थिति है कि जब पश्चिमी सभ्यता में सापेक्ष...

read more

New Articles

Atrocities on Saints | Santon par Atyachar- 3 | संतों पर अत्याचार- 3

Atrocities on Saints | Santon par Atyachar- 3 | संतों पर अत्याचार- 3

संत निगमानंद को मार डाला, दिल्ली में लाखों गौभक्तों पर गोलियाँ, संत आसाराम बापू, नारायण सांई आदि Atrocities on Saints को समझना पडागा । Atrocities on Saints | Santon par Atyachar- 3 | संतों पर अत्याचार- 3 ...

read more
Santon par Atyachar- 2 | संतों पर अत्याचार- 2 | Atrocities on Saints – 2

Santon par Atyachar- 2 | संतों पर अत्याचार- 2 | Atrocities on Saints – 2

स्वामी विवेकानंद, स्वामी रामसुखदास, स्वामी केशवानंद, बाबा रामरहीम, स्वामी अमृतानंद आादि Santon par Atyachar व उन पर लगाये घृणित आरोप । Santon par Atyachar- 2 | संतों पर अत्याचार- 2 | Atrocities on Saints - 2 (9) स्वामी शांतीकालीजी की गोली मारकर हत्या स्वामी...

read more
Yogiyo ke Chamatkar- Rahasy | योगियों के चमत्कार- रहस्य भाग- 4

Yogiyo ke Chamatkar- Rahasy | योगियों के चमत्कार- रहस्य भाग- 4

स्वामी लीलाशाह, हरिहर बाबा, पयहारी श्रीकृष्णदासजी, खिचड़ी बाबा, शिरडी के सांई बाबा, संत आसारामजी बापू आदि Yogiyo ke Chamatkar- Rahasy (17) स्वामी लीलाशाह (सन् 1880 ई.-1973 ई.) भारत-पाकिस्तान विभाजन पूर्व की बात है हिन्दू-मुस्लिम धार्मिक जमीन के विवाद में आपको हिन्दू...

read more
Yogiyon ke Rahasy- योगियों के रहस्य व चमत्कार भाग- 3

Yogiyon ke Rahasy- योगियों के रहस्य व चमत्कार भाग- 3

स्वामी रामकृष्ण परमहंस, तैलंग स्वामी, समर्थ रामदास, बाबा किन्नाराम, श्यामाचरण लाहिड़ी, परमहंस योगानंद आदि Yogiyon ke Rahasy व चमत्कार यहाँ जानेगें । (9) स्वामी रामकृष्ण परमहंस : आप कलकत्ता के दक्षिणेश्वर मंदिर के पुजारी थे । आपके सामने माँ काली प्रकट होकर बात करती थी ।...

read more
Padariyon Dwara Yaun Shoshan | पादरियों द्वारा यौन शोषण

Padariyon Dwara Yaun Shoshan | पादरियों द्वारा यौन शोषण

ईसाई Padariyon Dwara Yaun Shoshan, उन पर हुए मुकदमें तथा उनके द्वारा दिये गये मुआवजा आदि की चर्चा व सर्वे की रिपोर्ट यहाँ पेश होगी । Padariyon Dwara Yaun Shoshan | Sexual Abuse by Priests सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिर्फ केरल में 63 पादरियों पर...

read more