हमारा लक्ष्य | Hamara Lakshya

Category:

Written by Rajesh Sharma

📅 June 13, 2025

भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ‘‘संस्कृति रक्षक संघ’’ की स्थापना की गयी है । इस संघ का मूल उद्देश्य सनातन संस्कृति के संस्कारों को जन-जन के जीवन में लाना है Ÿ। संस्कृति-उत्थान हेतु इस संघ द्वारा की जा रहीं सत्प्रवृत्तियाँ राष्ट्रनिर्माण का एक सफल प्रयास हैं ।

‘संस्कृति रक्षक संघ’ एक स्वतंत्र व निष्पक्ष संगठन है, जो कि भारतीय संस्कृति की रक्षा व प्रचार के लिए संकल्पबद्ध है। यह संगठन भारतीय संस्कृति के जीवनमूल्यों को एवं लुप्त हो रही पावन परंपराओं को पुनर्स्थापित करने का कार्य करता है तथा यह युवाओं में संस्कृति प्रेम जगाने के कार्य को प्राथमिकता देता है।

यह संगठन सभी संस्कृति प्रेमी संगठनों व राष्ट्रप्रेमियों के साथ मिलकर चलने के लिए कटिबद्ध है। यह इस सभी प्रयासों को तत्परता से करता है, जिनसे देशवासी अपने शास्त्रों, संतों, महापुरुषों एवं ऋषियों के बताए हुए मार्ग का तन-मन-धन से अनुसरण करते हुए उत्तम व सुसम्पन्न बनें।

‘संस्कृति रक्षक संघ’ सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगे हुए सभी संगठनों का मित्र संगठन है, यहाँ तक कि विश्व कल्याण में संलग्न सभी देशों का भी सहयोगी है।

प्रमुख सेवाकार्य

  • भारतीय सनातन संस्कृति के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना।
  • नगर-नगर पर चिकित्सालय, गौशाला, अन्नपूर्णा मंदिर (भोजनशालाएँ) इत्यादि के माध्यम से लोगों की सेवा करना।
  • गाँव एवं आयुर्वेद पद्धति से उपचार का प्रचार करना।
  • गरीब, पिछड़े क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक एवं नैतिक उत्थान के लिए कार्य करना।
  • वैदिक शिक्षा के माध्यम से लोगों में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना।
  • अनुसूचित, भेदभाव से ग्रसित समाजजनों समरसता का निर्माण करना।
  • प्राकृतिक आपदाओं के समय सेवा-कार्य स्थल स्थापित करना।
  • संस्कृतिप्रेमी संगठनों की भावनाओं को जन-जन तक पहुँचाना।

 

संस्कृति रक्षक संघ एन.जी.ओ. के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करना।

 

0 Comments

Related Articles

Shoony Ki Khoj | शून्य की खोज

Shoony Ki Khoj | शून्य की खोज

Shoony Ki Khoj भारतीयों ने शून्य को स्थान, संज्ञा, प्रकृति और संकेत प्रदान करने के साथ-साथ इसे उपयोगी शक्ति भी प्रदान की । इसे हम यहाँ समझेगें । Shoony Ki Khoj | शून्य की खोज | Research for zero विश्व के तमाम आविष्कार यदि एक पलड़े में रख दिए जाएँ और दूसरे पर केवल शून्य...

read more
Bhartiya Antarrashtriya Ank Sanket | भारतीय अंतर्राष्ट्रीय अंक संकेत

Bhartiya Antarrashtriya Ank Sanket | भारतीय अंतर्राष्ट्रीय अंक संकेत

आज संपूर्ण विश्व जिन Bhartiya Antarrashtriya Ank Sanket का उपयोग करता है,उनका आविष्कार भारत में हुआ है । यह कब कैसे हुआ इसे यहाँ समझेगें । Bhartiya Antarrashtriya Ank Sanket Indian International Numeral System आज संपूर्ण विश्व जिन अंकों का उपयोग करता है, उनका आविष्कार...

read more
Ganit ki Khoj | गणित की खोज

Ganit ki Khoj | गणित की खोज

प्राचीनकाल में ईसा से सैकड़ों वर्ष पूर्व से ही हमारे देश में गणित | Ganit का विषेश महत्व रहा है । गणित के अंतर्गत सामान्यत:इन विषयों का समावेश होता है - अंक Ganit,बीजगणित, रेखागणित और ज्यामिती । इन सभी विषयों पर भारत ने जो पध्दतियाँ विकसित की हैं उनमें से अनेक आज...

read more

New Articles

Brahmkumaron ke Kale Karnamen | ब्रह्माकुमारों के काले-कारनामे

Brahmkumaron ke Kale Karnamen | ब्रह्माकुमारों के काले-कारनामे

Brahmkumaron ke Kale Karnamen Black Exploits of Brahmakumars Brahmkumaron ke Kale Karnamen बलात्कार व जबरन गर्भपात । अक्सर ‘ब्रह्माकुमारी ध्यान योग केन्द्र’ व्यभिचार एवं अय्याशी का अड्डा है । निम्न घटनाओं से इस हम समझेगें । छतरपुर, जिला भोपाल (म.प्र.) की एक 26 वर्षीय...

read more
Brahmkumar Devenra Sex Lila | ब्रह्मकुमार देवेन्द्र सेक्स लीला

Brahmkumar Devenra Sex Lila | ब्रह्मकुमार देवेन्द्र सेक्स लीला

लेखराज के बाद दूसरा शिव बना वीरेन्द्र देव दीक्षित जिसने अपना अलग से अड्डा बनाकर Brahmkumar Devenra ने Sex Lila रचा । वीरेन्द्र देव दीक्षित ब्रह्माकुमारी...

read more
Hindutva ko Mitaneka shanyantra | ब्रह्माकुमारी द्वारा हिन्दुत्व को मिटानेका षड्यंत्र

Hindutva ko Mitaneka shanyantra | ब्रह्माकुमारी द्वारा हिन्दुत्व को मिटानेका षड्यंत्र

ब्रह्माकुमारी द्वारा Hindutva ko Mitaneka shanyantra- शिवरात्रि. होली, रक्षाबंधन, दीपावली आदि को पाखण्ड कैसे बताया गया है, उसका खण्डन देखें । Brahma Kumaris Dwara Hindutva ko Mitaneka...

read more