हमारा लक्ष्य | Hamara Lakshya

Category:

Written by Rajesh Sharma

📅 June 13, 2025

भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ‘‘संस्कृति रक्षक संघ’’ की स्थापना की गयी है । इस संघ का मूल उद्देश्य सनातन संस्कृति के संस्कारों को जन-जन के जीवन में लाना है Ÿ। संस्कृति-उत्थान हेतु इस संघ द्वारा की जा रहीं सत्प्रवृत्तियाँ राष्ट्रनिर्माण का एक सफल प्रयास हैं ।

‘संस्कृति रक्षक संघ’ एक स्वतंत्र व निष्पक्ष संगठन है, जो कि भारतीय संस्कृति की रक्षा व प्रचार के लिए संकल्पबद्ध है। यह संगठन भारतीय संस्कृति के जीवनमूल्यों को एवं लुप्त हो रही पावन परंपराओं को पुनर्स्थापित करने का कार्य करता है तथा यह युवाओं में संस्कृति प्रेम जगाने के कार्य को प्राथमिकता देता है।

यह संगठन सभी संस्कृति प्रेमी संगठनों व राष्ट्रप्रेमियों के साथ मिलकर चलने के लिए कटिबद्ध है। यह इस सभी प्रयासों को तत्परता से करता है, जिनसे देशवासी अपने शास्त्रों, संतों, महापुरुषों एवं ऋषियों के बताए हुए मार्ग का तन-मन-धन से अनुसरण करते हुए उत्तम व सुसम्पन्न बनें।

‘संस्कृति रक्षक संघ’ सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगे हुए सभी संगठनों का मित्र संगठन है, यहाँ तक कि विश्व कल्याण में संलग्न सभी देशों का भी सहयोगी है।

प्रमुख सेवाकार्य

  • भारतीय सनातन संस्कृति के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना।
  • नगर-नगर पर चिकित्सालय, गौशाला, अन्नपूर्णा मंदिर (भोजनशालाएँ) इत्यादि के माध्यम से लोगों की सेवा करना।
  • गाँव एवं आयुर्वेद पद्धति से उपचार का प्रचार करना।
  • गरीब, पिछड़े क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक एवं नैतिक उत्थान के लिए कार्य करना।
  • वैदिक शिक्षा के माध्यम से लोगों में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना।
  • अनुसूचित, भेदभाव से ग्रसित समाजजनों समरसता का निर्माण करना।
  • प्राकृतिक आपदाओं के समय सेवा-कार्य स्थल स्थापित करना।
  • संस्कृतिप्रेमी संगठनों की भावनाओं को जन-जन तक पहुँचाना।

 

संस्कृति रक्षक संघ एन.जी.ओ. के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करना।

 

0 Comments

Related Articles

New Articles

Indira-Rajiv Maut ka Raj | इन्दिरा- राजीव मौत का राज

Indira-Rajiv Maut ka Raj | इन्दिरा- राजीव मौत का राज

माधवराव सिंधिया, राजेश पायलट, जितेन्द्र प्रसाद आदि सोनिया गाँधी के विकल्प बन सकनेवाले लगभग सभी युवा नेताओं को मारा गया । Indira-Rajiv Maut ka Raj क्या ? यह सब जानना जरुरी है । Indira-Rajiv Maut ka Raj तथा माधवराव सिंधिया, राजेश पायलट, जितेन्द्र प्रसाद की मौत के पीछे...

read more
EVM Se Chhedchhad- EVM से छेड़छाड़ के कई तरीके

EVM Se Chhedchhad- EVM से छेड़छाड़ के कई तरीके

EVM Se Chhedchhad का मतलब गुप्त प्रोग्राम से छेड़छाड़ मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए यह सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है । यह यहाँ देखेगें । EVM Se Chhedchhad- EVM से छेड़छाड़ के कई तरीके EVM Se Chhedchhad- (क) मशीनों में ट्रोजन वायरस डालना : ट्रोजन वायरस को सिर्फ मशीन...

read more