गौ सेवा

Category:

Written by Rajesh Sharma

📅 March 29, 2021

गौ सेवा व गौ संस्कृति के वारे में यहाँ बताया गया है, यह जानने के लिए इस लेख को विधिवत पढे व पढाये । अधिक से अधिक लोगों को जागृत करें ।

गौरक्षा : में ही जीवन

जन्मदात्री माँ तो मात्र शिशु-अवस्था में ही पयपान कराती है परंतु गौमाता तो आजीवन हमें अपने दूध-दही-मक्खन आदि से पोषित करती है । उसका उपकार किस प्रकार चुकाया जा सकता है ? अपने इन सुंदर उपहारों से वह जीवन भर हमारा हित करती है । फिर भी गौमाता की उपयोगिता से अनभिज्ञ होकर सरकार की गलत नीतियों के कारण तथा मात्र उसके पालन-पोषण का खर्च वहन न कर पाने के बहाने उन्हें कत्लखानों के हवाले करना विकास का कौन-सा मापदंड है ? क्या गौमाता के प्रति हमारा कोई कर्तव्य नहीं है ?

गाय धरती का वरदान, जिसकी महिमा महान

* गौमाता के दर्शन एवं गाय के खुरों की धूलि मस्तक पर लगाने से भाग्य की रेखाएँ बदल जाती हैं, घर में सुख-समृद्धि एवं शांति बनी रहती है।
* जहाँ पर गौएँ रहती हैं उस स्थान को तीर्थभूमि कहा गया है, ऐसी भूमि में जिस मनुष्य की मृत्यु होती है उसकी तत्काल सद्गति हो जाती है, यह निश्चित है । – (ब्रह्मवैवर्तपुराण,श्रीकृष्णजन्म खंड : 21.91-93)
* गो-ग्रास देने तथा गाय की परिक्रमा करने से मनोकामना सिद्ध होती है, धन-संपदा स्थिर रहती है तथा अभीष्ट की प्राप्ति होती है।
* गाय को प्रेम से सहलाने से ग्रहबाधा, पीड़ा, कष्ट आदि दूर होते हैं।
* गौ के शरीर के रोम-रोम से गूगल जैसी पवित्र सुगंध आती है। उसके शरीर से अनेक
प्रकार की वायु निकलती है जो वातावरण को जंतुरहित करके पवित्र बनाती है ।

।। गौ-संस्कृति ।।

खेती, गौपालन, बागवानी और इन तीनों से जुड़े हुए उद्योगों (कामकाज) पर टिकी हुई एक जीवन शैली है । गौ-संस्कृति यानी बहुआयामी कृषि प्रणाली पर टिकी हुई जीवन व्यवस्था ।
* गौ-संस्कृति आधुनिक विज्ञान की अत्याधुनिक स्थापनाओं और शोधो के आधारभूत तथ्यों पर टिकी हुई है।
*. यह जीवन शैली प्राकृतिक पर्यावरण की विशुद्धता के साथ कम-से- कम छेड़छाड़ करते हुए यानी प्रकृति में जितने भी प्राणी-पशु, पक्षी, जल, जीव, जीवाणु आदि है उसके साथ अपना तालमेल बैठाकर जीवन जीने का तरीका है।
* गोबर रेडियोधर्मिता सोखता है एवं ईंधन, खाद की भी आपूर्ति करता है।
* गोसेवा केन्द्रित जीवन-पद्धति, गौशाला केन्द्रित ग्रामोद्योग और गोचर केन्द्रित कृषि से स्थायी, समग्र व संतुलित विकास संभव है।
* आधा टन वजन की गाय रात-दिन में 12 सौ वाट की गर्मी देती है। गोवंश लगभग 30 हजार मेगावाट जितनी ऊर्जा देता है। गायों के लिए गौशालाएँ आश्रय स्थल हैं, जो ऊर्जा केन्द्र बन सकती हैं।
* गोधन से विकसित धान्य और धन मानवता को हृदयहीन व जड़ होने से बचाता है।
* आधुनिक सभ्यता प्राकृतिक सम्पदा का अंधाधुंध दोहन कर रही है। पिछले 50-60 वर्षों से सारी दुनिया का पर्यावरण बुरी तरह प्रदूषित हुआ है। संसार के सभी प्रबुद्ध वैज्ञानिक इस स्थिति से चिंतित हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए यह पुस्तक पढ़ें

0 Comments

Related Articles

Narak kahilesamma ? | नरक कहिलेसम्म ?

Narak kahilesamma ? | नरक कहिलेसम्म ?

नरक कहिले सम्म ? अर्थात् यमराजको विभाग कहिलेसम्म चालु रहन्छ ? यसको यथार्थ उत्तर यस लेखको अध्ययन मननबाट थाहा पाउन सकिन्छ। यस लेखमा आत्मसाक्षात्कारी महापुरुषको महिमा र उनका निन्दक तथा निन्दा सुन्नेहरूको कस्तो दुर्गति, दुर्दशा हुने बताइएको छ। Narak kahilesamma- यमराजको...

read more
Atma Prakashit । आत्मा प्रकाशित (Nepali)

Atma Prakashit । आत्मा प्रकाशित (Nepali)

Atma Prakashit लेखमा दत्त र सिद्धको सम्बाद पढ्न पाइन्छ। यो लेख अनुभव प्रकाश पुस्तकबाट लिइएको हो। जति प्रपञ्च छन् ती सबै तिम्रै चैतन्यका दृश्य हुन् । तिमी तिनका द्रष्टा हौ । प्रपञ्चका प्रकाशक चिद्घनदेव हौ । Atma Prakashit । आत्मा प्रकाशित दत्त-सिद्धको संवाद एक जना...

read more
Anu Aur Bhu-Chumbakattva | अणु और भू-चुम्बकत्व

Anu Aur Bhu-Chumbakattva | अणु और भू-चुम्बकत्व

Anu (अणु) की परिभाषा क्या है, इसकी खोज किसने की तथा Bhu-Chumbakattva | भूचुम्बकत्व (Geomagnetism) को सबसे पहले किसने परिभाषित किया । यहाँ पर Anu Aur Bhu-Chumbakattva को समझाया गया है । अणु । Molecule अणु के सूक्ष्मतम स्वरूप उसकी विशेषताओं एवं उसकी शक्ति आदि से भारतीय...

read more

New Articles

Hastmaithun Tatha Svapnadosh | हस्तमैथुन तथा स्वप्नदोष- Nepali

Hastmaithun Tatha Svapnadosh | हस्तमैथुन तथा स्वप्नदोष- Nepali

दुर्व्यसन गर्ने युवक आफ्नो वीर्यधारण गर्ने शक्ति गुमाउँछ र ऊ छिटो छिटो नपुंसकतातिर अग्रसर हुन्छ Hastmaithun Tatha Svapnadosh को परिणाम । Hastmaithun Tatha Svapnadosh | Masturbation and nightmares)- Nepali हस्तमैथुनको दुष्परिणाम दुर्व्यसन गर्ने युवक आफ्नो वीर्यधारण...

read more
Bharatiy Sanskriti- Vaidik Sanskriti | भारतीय संस्कृति- वैदिक संस्कृति- 6

Bharatiy Sanskriti- Vaidik Sanskriti | भारतीय संस्कृति- वैदिक संस्कृति- 6

Bharatiy Sanskriti- Vaidik Sanskriti | Indian Culture- Vedic Culture Bharatiy Sanskriti- Vaidik Sanskriti में भारत की महान संस्कृति के बारे में बताया गया है, विश्व के महान खोजकर्ता, दार्शनिका आदि के विचार यहाँ पढें।   भगवद गीता और उपनिषदों में शामिल हैं: सभी चीजों पर...

read more
Bharatiy Sanskriti Kya Hai | भारतीय संस्कृति क्या है- 5

Bharatiy Sanskriti Kya Hai | भारतीय संस्कृति क्या है- 5

Bharatiy Sanskriti Kya Hai में भारत की महान संस्कृति के बारे में बताया गया है, विश्व के महान खोजकर्ता, दार्शनिका आदि के विचार यहाँ पढें। Bharatiy Sanskriti Kya Hai | What is Indian Culture- 5 खगोल विद्या की हिन्दू पद्धति अति प्राचीन है और जिससे मिश्र यूनान रोम और...

read more
Bharatiy Sanskriti- 4 | भारतीय संस्कृति, भाग- 4

Bharatiy Sanskriti- 4 | भारतीय संस्कृति, भाग- 4

Bharatiy Sanskriti- 4 | Indian Culture, Part- 4 Bharatiy Sanskriti- 4 में भारत की महान संस्कृति के बारे में बताया गया है, विश्व के महान खोजकर्ता, दार्शनिका आदि के विचार यहाँ पढें। वेदो की पवित्र भावनाओं को उपनिषद रूपी स्वाँसों ने सर्वत्र कैसे फैलाव दिया है । प्रत्येक...

read more
Bharatiy Sanskriti- 3 | भारतीय संस्कृति, भाग- 3

Bharatiy Sanskriti- 3 | भारतीय संस्कृति, भाग- 3

Bharatiy Sanskriti- 3 | Indian Culture, Part- 3 Bharatiy Sanskriti- 3 में भारत की महान संस्कृति के बारे में बताया गया है, विश्व के महान खोजकर्ता, दार्शनिका आदि के विचार यहाँ पढें। वास्तव में यह एक ध्यान देने योग्य परिस्थिति है कि जब पश्चिमी सभ्यता में सापेक्ष...

read more